फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   google announces about hacking of gmails

जीमेल पर खतरा, जारी की चेतावनी

Sat, 22 Mar 2014 11:03 AM IST
अजीत सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
google announces about hacking of gmails

दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी गूगल ने जीमेल खातों और कंप्यूटरों पर सरकार प्रायोजित हमले की चेतावनी जारी की है। कई देशों की सरकारें हैकरों के जरिए अहम लोगों के कंप्यूटर और ई-मेल में सेंधमारी कराती हैं।

विज्ञापन


भारत में पहली बार बड़े पैमाने पर नेताओं, सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों और कॉरपोरेट्स के जीमेल और पर्सनल कंप्यूटर पर ऐसे हमलों का खतरा पैदा हुआ है। गूगल ने जीमेल खातों को इनसे बचाने का अभियान भी शुरू किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही भारत में कई जीमेल अकाउंट पर गूगल की ओर से चेतावनी मिलनी शुरू हुई।

लिंक या अटैचमेंट वाले ईमेल से हमले

google announces about hacking of gmails

ऐसी चेतावनी सिर्फ संवेदनशील जीमेल खातों पर ही भेजी जा रही है। इसमें गूगल ने लिखा है कि राज्य प्रायोजित हमलावर आपके ई-मेल खाते और कंप्यूटर पर अटैक कर सकते हैं। ऐसे हमले लिंक या अटैचमेंट वाले ई-मेल भेजकर किए जाते हैं, जिन्हें खोलते ही कंप्यूटर या मेल हैक हो जाता है।

गूगल ने संभावित खतरे से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध मेल या लिंक को न खोलने की सलाह दी है। इसके अलावा जीमेल अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने केलिए कई उपाय भी सुझाए गए हैं।

साइबर कानून के एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है कि पिछले साल एडवर्ड स्नोडेन के खुलासे के बाद सरकारों की तरफ से साइबर जासूसी की बात सामने आई थी। अब गूगल की चेतावनी से इस तरह के खतरे की बात पुख्ता हो गई है। सरकार प्रायोजित हमलों के प्रति चेतावनी देना गूगल का नया फीचर है, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

गूगल के सुझाव

google announces about hacking of gmails

- किसी संदिग्ध या अनजान मेल, लिंक, अटैचमेंट को न खोलें।
- जीमेल खातों की सुरक्षा बढ़ाने में गूगल की टिप्स लें।
- फर्जी लॉग-इन पेज से सतर्क रहें।
- डबल पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed