फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   good days comes for rss wing

संघ की शाखाओं के भी आए अच्छे दिन

Wed, 30 Jul 2014 01:12 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
good days comes for rss wing

दस साल से जारी सत्ता का सूखा खत्म होते ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी अच्छे दिन आ गए हैं। सत्ता में बदलाव के साथ ही न केवल संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ी है, बल्कि इन शाखाओं में भाग लेने वालों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है।

विज्ञापन


इस दौरान ज्यादातर उन जगहों पर नए सिरे से शाखाएं लगनी शुरू हुई हैं, जहां बीते कुछ वर्षों से लोगों की रुचि न दिखने के कारण शाखा लगाना बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


शाखाओं की संख्या पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में ज्यादा बढ़ी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बंद हो चुकी शाखाएं फिर से शुरू हुई हैं। इसके अलावा भाजपा में प्रभाव बढ़ाने के इच्छुक नेता, टिकटों के दावेदार इन दिनों शाखा में लगातार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 लाख सदस्य सक्रिय

good days comes for rss wing

राजग के सत्ता में रहते 2004 तक संघ के 13 लाख सक्रिय सदस्य थे और देश भर में संघ की 50000 शाखाएं लगाती थी। इसी साल केंद्र की सत्ता से विदाई के साथ ही शाखा की संख्या लगातार कम होती चली गई।

संघ सूत्रों के मुताबिक भाजपा की सत्ता से विदाई के बाद हालांकि सक्रिय सदस्यों की संख्या में कमी नहीं आई। इसमें कुछ बढ़ोत्तरी ही हुई। मगर शाखा की संख्या लगातार कम होती गई।

कई जगहों पर लोगों के रुचि न लेने के कारण शाखा लगना धीरे धीरे बंद हुआ तो कई जगहों पर शाखा लगाने के लिए पहल करने वालों ने ही रुचि लेनी बंद कर दी।

मोदी सरकार आने के बाद आई तेजी

good days comes for rss wing

उक्त सूत्र के मुताबिक मई महीने में केंद्र की सत्ता में परिवर्तन के बाद इस स्थिति में तेजी से बदलाव होना शुरू हुआ है। सत्ता परिवर्तन के महज दो महीने के बाद जिन जगहों पर शाखा लगनी बंद हो गई थी, उनमें से ज्यादातर जगहों पर फिर से शाखा शुरू हो गई है।

इसके अलावा कई नई जगहों पर भी शाखा की शुरुआत की गई है। वर्ष 2004 में ही संघ ने शाखा के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ड्रेस कोड में परिवर्तन को हरी झंडी दी थी। पहले शाखा में सिर्फ खाकी निक्कर और सफेद कमीज अनिवार्य था, मगर बाद में टी शर्ट और घुटने तक चुस्त पेंट पहनने की भी इजाजत दी गई।

दक्षिण के राज्यों में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश
संघ की योजना शाखाओं के माध्यम से दक्षिण के राज्यों खासकर तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में अपना प्रभाव बढ़ाने की है। संघ केरल में पहले से ही बहुत अधिक सक्रिय है, जबकि कर्नाटक में भी संघ का बड़ा आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed