फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gold teeth of Netaji subhash chandra bose

अस्थियों के कलश में है नेताजी का सोने का दांत

Fri, 05 Feb 2016 12:18 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
gold teeth of Netaji subhash chandra bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आखिरी दिनों को सहेजने के काम में जुटी ब्रिटेन की एक वेबसाइट ने नेताजी के बारे में नई जानकारी दी है। वेबसाइट के मुताबिक बोस का सोने का दांत टोक्यो में रखी गई उनकी अस्थियों में है।

विज्ञापन


वेबसाइट के मुताबिक बोस के विश्वासु कर्नल हबीबुर रहमान ने अपने बेटे को बताया था कि उन्होंने नेताजी का सोने का दांत उस कलश में डाल दिया है, जिसमें उनकी अस्थियां हैं। वेबसाइट के मुताबिक यह दांत नेताजी का अंतिम संस्कार करने से पहले निकाला गया था।
विज्ञापन

वेबसाइट ने दी जानकारी

gold teeth of Netaji subhash chandra bose

बता दें कि रहमान 18 अगस्त, 1945 को ताइवान में हुए विमान हादसे के दौरान नेताजी के साथ भी थे। ब्रिटेन की वेबसाइट बोसफाइल्स डॉट कॉम नेताजी के आखिरी दिनों को सहेजने के प्रयास में जुटी है। वेबसाइट नेताजी के बारे में समय-समय पर नई जानकारियां प्रकाशित करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed