{"_id":"16f751f4a023771008de48537390ad86","slug":"gold-seized-from-thar-express-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार एक्सप्रेस से 80 लाख का सोना जब्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
थार एक्सप्रेस से 80 लाख का सोना जब्त
एजेंसी/बाड़मेर
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों से कस्टम अधिकारियों ने पिछले सप्ताह 80 लाख रुपये की कीमत के 18 सोने के बिस्कुट और गहने जब्त किए।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त बसंत गढ़वाल ने बताया कि इस मामले में 12 यात्रियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इन 12 लोगों में सात भारतीय और पांच पाकिस्तानी थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने अपने अंदरूनी कपड़ों में यह सोना छिपा रखा था। गढ़वाल ने बताया कि पाकिस्तान से आने के बाद बाड़मेर के मुनाबाओ रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान यह बरामदगी हुई।
विज्ञापन
पिछले एक माह के दौरान थार एक्सप्रेस में यात्रियों द्वारा सोने की तस्करी का यह चौथा मामला सामने आया है।