{"_id":"53ffc6572d5543e4620b5507cb21bab9","slug":"gold-recover-from-aeroplane-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान के टॉयलेट से मिला करोड़ों का सोना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विमान के टॉयलेट से मिला करोड़ों का सोना
एजेंसी/कोलकाता
Updated Tue, 19 Nov 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान के टॉयलेट से करीब 24 किलो सोना बरामद किया गया है। इसकी बाजार में कीमत 7.22 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर आरएस मीणा ने बताया कि सोमवार रात बैंकाक से आए विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारियों को दो अज्ञात बैग मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस और बम रोधी दस्ते को सूचना दे दी।
विज्ञापन
बैग खोलने पर इन बैगों में सोने की 24 ईंट बरामद हुईं, प्रत्येक का वजन एक-एक किग्रा था। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि पिछले एक महीने में कस्टम प्रशासन ने देश में अवैध तरीके से लाए गए सोने की पांच खेप को जब्त किया है।
विज्ञापन