{"_id":"255820eeed1a2d8a813bbc51b5cb84e5","slug":"gold-price-rise-again-hindi-news-sy-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में भारी फेरबदल, जानिए भाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोने की कीमतों में भारी फेरबदल, जानिए भाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Jan 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को तगड़ा उछाल आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 565 रुपये उछल कर 27,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका दो माह का सबसे ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन
सोने के साथ ही चांदी के भाव भी 620 रुपये की मजबूती के साथ 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। सोने की अठग्रामी गिन्नी की कीमत 50 रुपये की बढ़त के साथ 23,900 रुपये पर रही।
विज्ञापन
चांदी सिक्के में भी एक हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और भाव 62,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली और 63,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर रहे।
न्यूयार्क में सोने की कीमत 33.50 डॉलर या 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,262.60 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 16.96 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन