{"_id":"0fcca187308741438afa8d6e59a57256","slug":"gold-price-down-again-know-how-much-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना हुआ एक बार फिर सस्ता, जानिए कितना?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोना हुआ एक बार फिर सस्ता, जानिए कितना?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन की लगातार बढ़त से पांच माह के टॉप पर पहुंचने के बाद सोने में बृहस्पतिवार को गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 150 रुपये घटकर 28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहे। चांदी भी 450 रुपये लुढ़क कर 39,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर में सोने का भा 0.5 फीसदी घटकर 1,287.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी का भाव भी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
विज्ञापन
हालांकि घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में नरमी के बावजूद इनके सिक्कों में स्थिरता बनी रही। सोने की अठग्रामी गिन्नी का भाव 24,000 रुपये पर टिके रहे। चांदी सिक्का के भाव भी लिवाली 64,000 रुपये और 65,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन