फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gold peak of kashi vishwanath temple is bending

खुलासा: झुक रहा है बाबा विश्वनाथ का स्वर्ण शिखर

Mon, 15 Feb 2016 08:25 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
gold peak of kashi vishwanath temple is bending

काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्ण शिखर झुक रहा है। रविवार की सुबह नोएडा अथॉरिटी के पूर्व टाउन प्लानर और मंदिर के नवनियुक्त वास्तु सलाहकार राजपाल कौशिक के नेतृत्व में देश के जाने-माने वास्तुविदों ने बाबा दरबार के आरंभिक अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर के मौजूदा स्वरूप को देखने के बाद बताया कि गर्भगृह भी परिसर की सतह से चार फीट नीचे हो गया है। यह बदलाव मंदिर विस्तार के तहत कराए गए कार्यों की वजह से हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने न्यास परिषद अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के साथ बैठक कर मंदिर के पुराने स्वरूप को संरक्षित करने और परंपराओं को बचाने के उपायों पर उन्होंने चर्चा की। यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के वास्तु सलाहकार कौशिक ने विशेषज्ञों के साथ सुबह करीब तीन घंटे तक मंदिर के शिखरों, दीवारों के अलावा गर्भगृह में आए बदलावों का अध्ययन किया। आरंभिक अध्ययन के आधार पर उन्होंने कहा कि मंदिर का शिखर झुक रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि शिखर का ऐसा स्वरूप पहले से ही है, लेकिन जब मैंने मंदिर से लगे गंगा घाट की ओर के भवनों को देखा तो वह भी झुके हुए नजर आए। जरूरत पड़ने पर इसे मैं प्रमाणित कर सकता हूं।

गरहाई से अध्ययन कराने का सुझाव

gold peak of kashi vishwanath temple is bending

शिखर कितना और किन वजहों से झुक रहा है इसका अध्ययन गहराई से कराने का उन्होंने सुझाव दिया। कहा कि सीबीआरआई की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा। गर्भगृह का आधार भी करीब चार फीट तक नीचे चले जाने की उन्होंने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी जेम्स प्रिंसेप के नक्शे के अलावा पुरानी तस्वीरों का भी अध्ययन कर मंदिर के मौजूदा स्वरूप में आए अंतर को बरीकी से समझा जाएगा। इसके बाद रवींद्रपुरी स्थित न्यास अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में मंदिर के हेरिटेज स्वरूप को बचाने पर उन्होंने चर्चा की।

उनका कहना था कि बाद में कराए गए रानी भवानी और तारकेश्वर मंदिर के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं ने परिसर को ऊंचा करा दिया होगा। इसी वजह से गर्भगृह की सतह परिसर से नीचे हो गई है। जबकि पहले गर्भगृह सभा मंडप और परिक्रमा पथ से ऊंचा था।

उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की सुविधा के अलावा किसी तरह के निर्माण के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। सलाह दी कि अतिथिगृह या किसी दूसरे उपयोग में आने वाले भवनों का निर्माण परिसर से बाहर कराया जाना चाहिए।

इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव, वास्तुविद ऋषभ जैन, अनिल किंजावडे़कर भी उपस्थित थे।

गलियों को व्यवस्थित करने पर जोर

gold peak of kashi vishwanath temple is bending

चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल को विश्वनाथ मंदिर के अधीन करने पर विचार किया गया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कहना था कि संकुल मंदिर की भूमि पर बना है। वहां आने वाले दिनों में बहुद्देशीय भवन और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जा सकता है।

मंदिर परिसर तक जाने वाली गलियों, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर व्यवस्थित कराने पर जोर दिया गया, ताकि गलियों के माला-फूल, प्रसाद दुकानदारों के अलावा श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके।

इस दौरान मंदिर के वास्तु सलाहकार कौशिक के अलावा प्रसिद्ध वास्तुविद जय कार्तिकर का कहना था कि मंदिर के हेरिटेज स्वरूप को बचाने के लिए यह अध्ययन एक शुरुआत भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed