सोना 600 रुपए लुढ़का, जानें नई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की बढ़ती कीमतों से चिंतित हो रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सोने पर वैश्विक स्तर पर बिकवाली और देसी आभूषण विक्रेताओं की खरीद में गिरावट के कारण ये 600 रुपए प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है।
सोना दिल्ली सर्राफा बाजार में 600 रुपए की गिरावट के साथ 290,50 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस प्रकार सोना 21 माह के उच्चतल स्तर से फिसल गया है।
सोने में पिछले 11 दिनों में 2,600 रुपये की तेजी देखी गयी थी। वहीं चांदी में डिमांड घटने से 50 रुपए की गिरावट देखी गयी है और ये फिसलकर 37,800 प्रति किलो पर आ जाएगी।
21 माह के उच्चतम स्तर से लुढ़का सोना
कारोबारियों का कहना है कि बाजार में वैश्विक बिकवाली के साथ-साथ घरेलू आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी में कमी के चलते सोने में गिरावट दर्ज की गयी।
वैश्विक बाजार में सोना न्यूयार्क में 0.68 फीसदी गिरकर 1,237.90 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 0.03 फीसदी लुढ़ककर 15.75 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे पूर्व कल वैश्विक स्तर पर सोने में जबरदस्त तेजी से सोने ने स्थानीय बाजार में 850 रुपये की छलांग लगाई और यह 30 हजार के करीब 29,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी दर्ज की गई थी। चांदी 750 रुपये बढ़कर 37,850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।