फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Godse website will give reason why he gandhi's murder.

'गांधी की हत्या क्यों' बताएगी गोडसे की वेबसाइट

Mon, 16 Nov 2015 01:41 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Godse website will give reason why he gandhi's murder.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की कोशिशों को लेकर विवादों में रही अखिल भारत हिंदू महासभा ने रविवार को गोडसे की वेबसाइट लांच की है। जिसमें गोडसे को देशभक्त बताया गया है। महासभा के पदाधिकारियों का दावा है कि वेबसाइट का उद्देश्य महात्मा गांधी की हत्या के पीछे नाथूराम गोडसे की मंशा और उद्देश्य को जनता तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय में वेबसाइट लांच करने के पहले कार्यकर्ताओं ने गोडसे के चित्र पर पुष्पांजलि दी। पंडित अरविंद शर्मा ने हवन पूजन किया। जिसके बाद महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, विश्व हिंदू पीठ दिल्ली के अध्यक्ष मदन आचार्य, महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत और अरविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से वेबसाइट लांच की।
विज्ञापन


पं. अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। दावा किया कि गोडसे देश के लिए चिंतित थे, इसलिए उन्होंने गांधी जी की हत्या की थी। आरोप लगाया कि बंटवारे के चलते लाखों हिंदुओं की हत्या हुई और उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोडसे की मंशा को जनता तक पहुंचाने की कोशिश

Godse website will give reason why he gandhi's murder.

मदन आचार्य ने कहा कि वेबसाइट की मदद से गोडसे के सिद्धांत और जीवन चरित्र को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पूरा विश्व गोडसे की देशभक्ति को समझ पाएगा। अभिषेक अग्रवाल ने कहा महासभा कार्यालय पर नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई अभी भी जारी है।

जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगा। भरत राजपूत ने कहा युवा पीढ़ी को देशभक्त गोडसे के सिद्धांतों को जानना और समझना चाहिए। कार्यक्रम में शेखर पंडित, कालूराम, दीपक शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहीं लगी थी प्रतिमा
मेरठ में महासभा के कार्यालय पर नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की घोषणा देश भर में चर्चा का विषय बनी थी। पुलिस-प्रशासन की सख्ती से प्रतिमा नहीं लगी थी। इस संबंध में महासभा के 16 पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एसीएम ब्रह्मपुरी की कोर्ट ने इनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्यवाही भी की थी।

कोट
सभी को अपने विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। लेकिन वेबसाइट लांच करने के पीछे की मंशा क्या है, इसका कानूनी परीक्षण किया जाएगा। अगर कोई कार्रवाई बनती है तो की जाएगी।- ओपी सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed