फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   god is my friend says asaram bapu

'भगवान मेरे यार हैं, कहीं भी करवा सकता हूं बारिश'

Thu, 28 Mar 2013 02:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
god is my friend says asaram bapu

संत आसाराम बापू एक बार फिर अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। एक टीवी चैनल के मुताबिक भगवान को 'यार' बताते हुए आसाराम ने कहा कि हम तो 'यार' का पानी बरसवाते हैं। हमारे पास चमत्कारिक शक्ति है, जहां भी सूखा पड़ता है हम पानी बरसा देते हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि होली के दौरान सूरत में आसाराम बापू के भक्तों ने हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया। जब आसराम से इस बारे में पूछा गया तो वे गुस्सा गए।

सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हम किसी सरकार के बाप से पानी नहीं लेते। यहां तक कि आसाराम बापू ने मीडिया की तुलना कुत्तों से कर दी।

दरअसल पूरा मामला सरकार द्वारा पानी की बचत पर की गई अपील से जुड़ा है। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति को देखते सरकार ने कम पानी खर्च करने की अपील की थी।
विज्ञापन


सरकार ने आसाराम को और पानी देने से मना करते हुए कहा कि होली पर पानी ऐसे बहाना सही नहीं है। जब पानी की फिजूलखर्ची और सरकार के इस कदम पर आसाराम से पूछा गया तो वे मीडिया पर भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed