{"_id":"d726c97b93f04732d8c94fd467934788","slug":"goa-police-will-send-summon-to-shoma","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोमा चौधरी को समन भेजेगी गोवा पुलिस!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शोमा चौधरी को समन भेजेगी गोवा पुलिस!
एजेंसी/पणजी
Updated Wed, 04 Dec 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
तहलका की युवा पत्रकार के यौन उत्पीड़न मामले में गोवा पुलिस पत्रिका की पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी और तीन अन्य गवाहों को समन भेजकर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कह सकती है।
विज्ञापन
युवा पत्रकार ने पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि हमने चौधरी और तीन अन्य गवाहों को समन जारी करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की शुरुआती जांच के समय ही चौधरी का बयान दर्ज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में चौधरी का बयान काफी अहम है, क्योंकि कथित यौन उत्पीड़न के बारे में सबसे पहले उनको ही जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
बयान दर्ज कराने के लिए अदालत की ओर से दिए गए तारीख पर चौधरी और तीन अन्य सहकर्मियों को बुलाया जाएगा। पीड़ित पत्रकार ने अपने बयान में तीन साथियों से इस घटना के बारे में जिक्र करने की बात कही थी।