फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   goa-police-kanda's-areoplane-sieze

गोपाल कांडा का 'कैसीनो वाला' जहाज जब्त

Thu, 03 Oct 2013 08:30 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
goa-police-kanda's-areoplane-sieze

गोवा पुलिस ने एयरहोस्टेस गीतिका के यौन उत्पीड़न के आरोपी गोपाल कांडा का कैसीनो वाला आलीशान जहाज जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


12 करोड़ रुपये की फीस अदा न कर पाने के चलते हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के कैसीनो वाले जहाज को गोवा सरकार ने जब्त कर लिया है।

कांडा पर अपनी ही कंपनी की पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका के यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी है।

राज्य बंदरगाह विभाग ने इस जहाज को आधिकारिक रूप से जब्त कर पणजी के निकट स्थित मंडोवी नदी से दक्षिण गोवा स्थित एक गोदी में शिफ्ट कर दिया था।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ‘कैसीनो रियो’ नाम के इस जहाज का मालिकाना हक कांडा की कंपनी गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

बंदरगाह संचालन के प्रमुख कैप्टन जेम्स ब्रैगेंजा ने कहा कि राज्य सरकार इसे नीलाम करने की संभावना पर भी विचार कर रही है और इस संबंध में कानूनी राय ली जा रही है।


कांडा की कंपनी ने वर्ष 2009 में लीला बीच रिसॉर्ट से इस जहाज को खरीदा था। लेकिन कैसीनो संचालन की अनुमति के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं होने की वजह से इसका संचालन कभी शुरू ही नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


यह जहाज मंडोवी नदी के बीच ‘लगभग बेकार’ ही खड़ा हुआ था और दूसरे जहाजों के रास्ते में बाधा पहुंचा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed