{"_id":"27eee04e35a649e92042c933705c92f2","slug":"goa-police-demanded-help-from-delhi-police-in-tarun-tejpal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा पुलिस ने मांगी दिल्ली पुलिस से सहायता ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गोवा पुलिस ने मांगी दिल्ली पुलिस से सहायता
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल द्वारा महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी व यौन उत्पीड़न के मामले में गोवा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से सहायता मांगी है। माना जा रहा है कि गोवा पुलिस एक-दो दिन में राजधानी पहुंच सकती है। दूसरी तरफ तरुण तेजपाल के आवास व कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि गोवा पुलिस ने फोन कर अपराध शाखा से सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि तेजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी गोवा पुलिस अगले एक-दो दिन में दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
कानून के तहत गोवा पुलिस की पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी तरफ तरुण तेजपाल के खिलाफ उठ रही कानूनी कार्रवाई की मांग को देखते हुए पुलिस ने जंगपुरा स्थित उनके आवास और ग्रेटर कैलाश-दो में स्थित तहलका पत्रिका के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आसाराम की तरह हो तेजपाल की गिरफ्तारी'
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि शुक्रवार दिन में तहलका पत्रिका के कार्यालय के सामने कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी, इस कारण तहलका पत्रिका के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
घर से गायब हैं तेजपाल
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तरुण तेजपाल बृहस्पतिवार से घर नहीं आए हैं। फिलहाल उनके घर में पत्नी व बच्चे ही मौजूद हैं।
जो दिख रहा है वही नहीं है पूरा सच: तेजपाल
सूत्रों की मानें तो जंगपुरा स्थित उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को जंगपुरा पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी दिन भर उनके घर की सुरक्षा का जायजा लेते रहे।