फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Goa police begins probe into ISIS letter threatening Modi and Parrikar

IS की धमकी, 'मोदी और पर्रिकर को देख लेंगे'

Tue, 19 Jan 2016 06:57 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Goa police begins probe into ISIS letter threatening Modi and Parrikar

गोवा पुलिस ने उस खत की जांच शुरु कर दी है, जिसमें गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को धमकी दी गई है। खत पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के दस्तखत हैं।

विज्ञापन


ये खत पणजी स्थित गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। गोवा पुलिस के आईजीपी वी रंगनाथन ने बताया कि उन्होंने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि खत में कहा गया है कि तुम लोगों ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया है, इसलिए हम मोदी और पर्रिकर को देख लेंगे।
विज्ञापन


रंगनाथन ने कहा कि खत किसी स्थानीय डाकखाने से ही पोस्ट किया गया है। धमकी के मद्देनजर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत में भी 'लोन वुल्फ अटैक' की आशंका

Goa police begins probe into ISIS letter threatening Modi and Parrikar

उल्लेखनीय है कि आईएस और अल कायदा ने गणतंत्र दिवस समारोहों में भी खलल डालने की धमकी दी है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आईएस आतंकी भारत में भी 'लोन वुल्फ अटैक' जैसा हमला कर सकते हैं।

आईएस ने फ्रांस को खुली धमकी दी हुई है, जबकि अल कायदा अपने कई संदशों में प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र कर चुका है। इन्हीं धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

हाल ही में दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने अलकायदा की भारतीय इकाई का भांडाफोड़ किया, जिनमें पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक भारत में अल कायदा आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण का कामकाज देखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed