फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   goa minister wants ban on naked sages

गोवा के मंत्री बोले नंग-धडंग साधुओं पर लगाओ प्रतिबंध

Wed, 08 Apr 2015 06:01 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
goa minister wants ban on naked sages

गोवा के एक मंत्री ने सड़कों पर नंग-धड़ंग घूमने वाले साधुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सड़क पर नग्न अवस्था में आम तौर पर नागा या जैन संत ही घूमते है। हालांकि नागा साधू कुम्भ के दिनों में ही दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


गोवा के लोक निर्माण मंत्री सुदीन धवलिकर ने कहा कि साधू का नंगा घूमना बहुत ही खराब है। उनकी परंपरा आधुनिक समय के अनुकूल भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि सुदीन धवलिकर गोवा में सार्वजनिक रूप से बिकनी पहनने पर भी रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की एक जैन साधू के साथ ली गई तस्वीर, फेसबुक पर वायरल हुई थी। धवलिकर के बयान का उस तस्वीर के परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवी के मंत्री ने पत्नी के बयान को ठहराया सही

goa minister wants ban on naked sages

धवलिकर ने नग्न रहने वाले साधुओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करते हुए कहा कि पुराने जमाने की बात और थी। हम 2021 के नजदीक हैं। सुदीन धावलिकर, दीपक धवलिकर के भाई हैं। दीपक धवलिकर की पत्नी लता ने हाल ही में कहा था कि पश्चिमी संस्कृति की नकल करने वाली महिलाएं रेप का शिकार होती हैं।

दीपक ने अपनी पत्नी के बयान का समर्थन भी किया था। गोवा के उद्योग मंत्री दीपक धावलीकर ने कहा, ‘जिस तरह के लोग कपड़े पहन रहे हैं, उससे रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।’ एक विवादित दक्षिण पंथी संगठन ‘सनातन सौंस’ की कार्यकर्ता लता ने रविवार को एक सभा में अभिभावकों से अपील की थी कि वे अपने बच्चों का दाखिला मिशनरी स्कूलों में न कराएं।

पत्नी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपक ने कहा, ‘जब लड़कियां हिंदू संस्कृति के हिसाब से रहती थीं तो रेप की कोई घटना सामने नहीं आती थी। अब लोगों की वेशभूषा और व्यवहार बदल गया है, अब आप देख सकते हैं कि रेप केस में कितनी बढ़ोतरी हुई है।’

पत्नी के बयान को सही ठहराते हुए मंत्री ने सवाल किया कि क्या कॉनवेंट स्कूल हमारी संस्कृति के बारे में पढ़ाते हैं? खुद ही जवाब देते हुए कहा कि आप कॉनवेंट स्कूलों के बच्चों से मिलेंगे तो पता चलेगा कि उन्हें अपनी संस्कृति की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed