{"_id":"0dc241e8821b9e07078d959e5a0c5233","slug":"goa-minister-tell-ips-gunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रीजी ने आईपीएस को सरेआम कहा गुंडा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्रीजी ने आईपीएस को सरेआम कहा गुंडा
एजेंसी
Updated Sun, 11 Aug 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा शक्ति नागपाल का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोवा के एक मंत्री ने एक सीनियर आईपीएस अफसर को सार्वजनिक तौर पर गुंडा कहकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
बीजेपी शासित प्रदेश के कला और संस्कृति राज्य मंत्री दयानंद मांदरेकर ने सरेआम एसपी विजय सिंह को गुंडा कहा और रेव पार्टियों पर छापा डालने के लिए उनकी खिंचाई की। उनका कहना था कि रेव पार्टियों पर छापे की वजह से राज्य में पर्यटकों का आना कम हो गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने एक तटीय पुलिस स्टेशन के उद्घाटन के मौके का इस्तेमाल एसपी विजय सिंह की खिंचाई के लिए किया और सीधे कहा कि रेव पार्टियों पर छापे की वजह से तटवर्ती इलाकों में टूरिस्टों का आना कम हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पता नहीं कि वह कौन सा मकसद या ताकत है जो समुद्र तट पर होने वाली पार्टियों पर छापे डलवा रही है। इन छापों को दौरान एसपी बिल्कुल गुंडे की तरह पेश आ रहे हैं।
मांदरेकर ने यह बात आला पुलिस अफसरों की मौजूदगी में कही। इनमें डीजीपी किशन कुमार भी मौजूद थे। विजय सिंह भी वहीं थे।
मांदरेकर ने कहा कि विजय सिंह का दफ्तर पणजी के निकट पोरवोरिम में है। लिहाजा उन्हें अपने इलाके में ही रहना चाहिए। उन्हें इसके बाहर जाकर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं।
आखिर सिंह को तटवर्ती इलाकों से क्या लेना-देना है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में सिंह को राज्य में नशीली दवाओं के अड्डों पर छापेमारी के बाद उत्तरी जिले से हटा कर ट्रैफिक सेल में भेज दिया गया था।
उन्होंने अंजुना में ड्रग्स के कई कुख्यात अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की थी और फिर नशीली दवाइयों के कारोबार से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया था।
मांदरेकर ने यह भी पूछा कि आखिर तटवर्ती इलाकों की ही सुरक्षा मजबूत करना क्यों जरूरी है। जबकि हकीकत यह है कि आतंकवादी कहीं से भी आ सकते हैं।