{"_id":"3af96f4f05fdd1c9103acb2e136b2812","slug":"goa-cm-serious-alligation-on-sushil-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिंदे खेल रहे IAS के तबादलों का गंदा खेल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शिंदे खेल रहे IAS के तबादलों का गंदा खेल'
एजेंसी/पणजी
Updated Sat, 28 Dec 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस अफसरों के तबादले के सवाल पर गोवा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे में ठन गई है। पार्रिकर ने इन तबादलों के जरिये शिंदे पर चालबाजियां करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पार्रिकर ने कहा है कि शिंदे आईएएस अफसरों को राज्य से बाहर भेज कर ‘गंदा खेल’ खेल रहे हैं। वह ऐसे समय में अफसरों को बाहर भेज रहे हैं जब राज्य को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन
पार्रिकर ने पत्रकारों से कहा कि हाल में गोवा में तैनात कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में दिक्कतें पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अफसरों के तबादले के मामले में गंदा खेल, खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पार्रिकर ने अपने आरोप के समर्थन में आईएएस अफसर पी कृष्णामूर्ति का उदाहरण दिया। कृष्णामूर्ति राज्य का प्रशासन संभालने में उनकी मदद कर रहे थे लेकिन शिंदे ने उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया।
राज्य सरकार केंद्र को आईएएस अफसरों की कमी के बारे में बताती रही। लेकिन शिंदे उन्हें गोवा भेजने से इनकार करते रहे। अब केंद्र ने उन अफसरों की एक सूची भेजी है, जिन्हें गोवा भेजा जा सकता है। ये कांग्रेस और शिंदे की दोमुंही नीति है। पार्रिकर ने कहा कि शिंदे किसी गृह मंत्री की तरह नहीं बल्कि कांस्टेबल की तरह काम कर रहे हैं।