फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   goa chief minister manohar parrikar gave statement in assembly.

'खाड़ी देशों में भारतीय मुसलमान भी हिंदू कहलाते हैं'

Thu, 14 Aug 2014 01:04 PM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Thu, 14 Aug 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
goa chief minister manohar parrikar gave statement in assembly.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि हिंदू एक ऐसा शब्द है जिसे गैर भारतीय किसी धर्म से जोड़े बिना भारतवासियों के लिए इस्तेमाल करते हैं और खाड़ी के कई देशों में यहां तक कि एक भारतीय मुसलमान को भी हिंदू कहा जाता है।

विज्ञापन


राज्य विधानसभा में एक चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए पार्रिकर ने यह बात कही। चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता प्रतापसिंह राणे ने कहा कि वेद में भी हिंदू शब्द नहीं है। कोई हिंदू शब्द होता ही नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन हमारे उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा को लगता है कि वहां ऐसा ही है। डीसूजा ने 25 जुलाई को यह कहकर पूरे देश में विवाद पैदा कर दिया था कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 24 जुलाई को गोवा के ही एक अन्य मंत्री दीपक धवालिकर ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत को एक हिंदू राष्ट्र बना देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed