फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Goa Board HSSC results will be out today

गोवा बोर्ड बारहवीं (HSSC) का परीक्षा परिणाम घोषित

Sun, 11 May 2014 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
Goa Board HSSC results will be out today

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GBSHSE) बारहवीं (HSSC) -2014 का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगी। बोर्ड अधिकारी के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम शाम 04:30 PM बजे घोषित हो गया है।

विज्ञापन


बोर्ड साइंस, वाणिज्य (कॉमर्स) और आर्ट्स तीनों संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित किए। बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक रिजल्ट घोषित करने की सभी मूलभूत तैयारियां पूरी करने के बाद बोर्ड अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष कॉमर्स की परीक्षा में 4193 छात्र, साइंस में 3213 छात्र, आर्ट्स संकाय में 2765 छात्र और वोकेशनल की परीक्षा में 2416 छात्र शामिल हुए हैं। इस वर्ष HSSC की परीक्षा में 6374 छात्र और 6213 छात्राओं ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बारहवीं की यह परीक्षा मार्च महीने में राज्य के सभी 40 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल छात्र इस रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। बोर्ड ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद अंक पत्र संबंधित संस्थानो को भेज दिया जाएगा।


अपने अंक से असंतुष्ट छात्र 20 मई तक पुनः मूल्यांकन का फॉर्म भर सकते हैं। अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।

छात्र यह परीक्षा परिणाम पर results.amarujala.com देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed