ऑपरेटर ने की गलती, एयरब्रिज से टकराया विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से 168 यात्रियों को लेकर चेन्नई पहुंचा गो एयर का विमान शुक्रवार को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरोब्रिज से टकरा गया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
गो एयर की ओर से जारी बयान के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6:35 बजे हुई। घटना के समय विमान खड़ा था और एयरोब्रिज से जुड़ने का इंतजार कर रहा था।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सूत्रों के अनुसार एयरोब्रिज ऑपरेटर घटना के समय फोन पर बात कर रहा था। बात करने के दौरान संतुलन खोने से एयरोब्रिज विमान से टकरा गया।
चेन्नई एयरपोर्ट निदेशक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एयरोब्रिज से टकराने से विमान का एक ओर का दरवाजा हल्का क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑपरेटर की असावधानी की वजह से दुर्घटना: गो एयर
अधिकारियों का कहना है कि जी8-305 एयरक्राफ्ट में एक नवजात समेत सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से उतार लिया गया।
एयरोब्रिज का प्रयोग यात्रियों को विमान से सीधे टर्मिनल में पहुंचाने के लिए होता है। डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विमान को चेन्नई से पोर्टब्लेयर जाना था लेकिन आगे की यह उड़ान रद कर दी गई।
चेन्नई हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह गो एयर के एक विमान से एयरोब्रिज टकराने की घटना में गो एयर ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया है।
कंपनी ने कहा कि एएआई के ऑपरेटर ने अपनी असावधानी से एयरोब्रिज को विमान से टकरा दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। कंपनी का कहना है कि दुर्घटना की वजह से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।