फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   GK Vasan rebels, splits Congress in Tamil Nadu

कांग्रेस को झटका, इस्तीफे के बाद वासन बनाएंगे नई पार्टी

Mon, 03 Nov 2014 09:33 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
GK Vasan rebels, splits Congress in Tamil Nadu

लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में खाता खोलने में नाकाम रही कांग्रेस को राज्य में एक और झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जीके वासन ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


वासन ने चेन्नई में सोमवार को समर्थकों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी नेतृत्व की जमकर आलोचना की, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। वासन के इस कदम को पार्टी विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


वासन ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर उन्होंने यह फैसला किया है। पिछले हफ्ते पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ग्ननदेसीकण भी इस मौके पर वासन के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिल मानिला कांग्रेस का पुनर्गठन

GK Vasan rebels, splits Congress in Tamil Nadu

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के रवैये की आलोचना करते हुए वासन ने कहा कि वह तमिलनाडु में सत्ता हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकती। केंद्र सरकार में जहाजरानी मंत्री रह चुके वासन ने कहा कि वह जल्द ही तिरुची में एक रैली करेंगे, जहां नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा।

माना जा रहा है कि वासन अपने पिता जीके मूपनार द्वारा 1996 में बनाई गई तमिल मनीला कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित कर सकते हैं।

तमिलनाडु में कांग्रेस के लिए इतिहास खुद को दोहरा रहा है। वासन ने पार्टी से इस्तीफा देकर 18 साल पहले की उस घटना को ताजा कर दिया है जब उनके पिता जीके मूपनार कांग्रेस से नाराजगी के चलते पार्टी से अलग हो गए थे।

अन्ना द्रमुक के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस से नाराज कद्दावर नेता मूपनार ने अलग होकर 1996 में तमिल मनीला कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की स्थापना की। लेकिन उनके निधन के बाद 2002 में टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed