फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girls teasing mens and asking for money

अकेले युवक को घेरकर 6 लड़कियों ने की छेड़छाड़, अश्लील हरकत

Fri, 26 Feb 2016 04:43 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
girls teasing mens and asking for money

अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी मगर गुरुवार को डीरेका पुलिस चौकी के पास ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन


डीजल रेल कारखाना के एक कर्मचारी ने डीरेका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि आधा दर्जन लड़कियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील व्यवहार किया।

पुलिस ने आरोपी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पीड़ित क र्मचारी द्वारा शिकायत वापस लिए जाने के बाद सभी आरोपी लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि वह डीरेका में कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर बाइक से वह भोजन करने के लिए घर को जा रहे थे। घर से कुछ दिन पहले लड़कियों के एक झुंड ने उन्हें इशारे से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकते ही लड़कियों ने उनसे पैसों की मांग की। इनकार करने पर लड़कियों ने बीच सड़क अश्लील हरकत शुरू कर दी। छेड़खानी कर रही लड़कियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

राजस्थान की रहने वाली हैं लड़कियां

girls teasing mens and asking for money

वह किसी तरह लड़कियों के बीच से निकले और सीधे डीरेका चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव को पूरा वाकया बताया। चौकी प्रभारी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़कियां राह चलते युवकों से रुपयों की मांग कर रही हैं और इनकार करने पर अश्लील हरकत कर रही हैं। महिला पुलिस ने मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को पकड़ा और चौकी पर ले आई।

पुलिस चौकी पर लड़कियों ने बताया कि वे राजस्थान के मारवाड़ की रहने वाली हैं। उनके यहां आपदा आई हुई है। इसलिए वे दूसरे राज्यों में घूम-घूमकर सहायता के नाम से पैसे मांग रही हैं। पैसे मांगना उनका पुश्तैनी धंधा है। उनके परिजन भी बनारस आए हैं।

लड़कियों की बात पर एक बार तो चौकी प्रभारी को यकीन नहीं हुआ। पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाने की बात कही। लड़कियों के फोन करने पर कैंट स्थित एक लॉज में ठहरे परिजन भी चौकी पर आए। पुलिस ने सभी की सभी की पहचान पुष्ट करने के बाद लड़कियों को भविष्य में ऐसा काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed