फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girls protest works, principal remove from college

प्रधानाचार्य ने दी आपत्तिजनक सजा, बवाल

Tue, 22 Sep 2015 09:37 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
girls protest works, principal remove from college

उत्तर प्रदेश के बदायूं में स्थित अलापुर में कभी छात्राओं के सामने छात्रों के कपड़े उतरवा देना तो कभी छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर नाचने का दंड, जगत गांव के राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर यादव को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


सजा देने के ऐसे आपत्तिजनक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्कूल की छात्राओं ने बगावत कर दी। अपने अभिभावकों के साथ पहुंची छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ काफी देर तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ा तो पुलिस पहुंच गई और छात्राओं और उनके अभिभावकों को शांत किया। मामला जानकारी में आने के बाद डीआईओएस ने आनन-फानन में प्रधानाचार्य को स्कूल से हटा दिया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने पुलिस को भी तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर ऐसी हरकतें करते

girls protest works, principal remove from college

स्कूल पहुंची पुलिस के सामने छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य सुधीर यादव काफी समय से सजा देने के ऐसे तरीके इस्तेमाल करते हैं जिनसे अश्लीलता झलकती है। छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर ऐसी हरकतें करते हैं जिनसे उन्हें शर्मिंदगी होती है।

छात्राओं ने बताया कि सोमवार को भी उन्होंने स्कूल के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद करा लीं और उसके बाद अश्लील तरह की बातें कीं। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें कपड़े उतरवाने की धमकी देने लगे। इस पर वे अपने अभिभावकों को बुलाकर स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गईं और प्रधानाचार्यं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से बातचीत कर उनकी हरकतों पर आपत्ति जताई तो वह खुद को सांसद का रिश्तेदार बताते हुए उल्टे धौंस देने लगे। इस दौरान स्कूल में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

तहरीर पर फिलहाल जांच की जा रही

girls protest works, principal remove from college

सुधीर यादव, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जगत का कहना है कि कुछ छात्राएं कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थीं। सोमवार को उनसे स्कूल न आने की वजह पूछ ली तो नाराज होकर प्रदर्शन करने लगीं।

बीना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जगत के राजकीय हाईस्कूल से प्रधानाचार्य सुधीर यादव को हटा दिया गया है।

अजीत सिंह यादव, थाना प्रभारी अलापुर छात्राओं के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ अश्लीलता पूर्ण हरकतें करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर पर फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed