फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girls could complaint against flirting on mobile

महंगी पड़ेगी मोबाइल पर लड़कियों से छेड़खानी

Fri, 21 Sep 2012 12:49 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 21 Sep 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
girls could complaint against flirting on mobile

शोहदों को मोबाइल पर लड़कियों से छेड़खानी अब महंगी पड़ेगी। फोन कर अथवा मैसेज भेज कर लड़कियों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूपी पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। प्रारंभिक चरण में यह योजना लखनऊ परिक्षेत्र में लागू की जा रही है, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में प्रभावी कर दिया जाएगा। इसके तहत पुलिस 1010 हेल्प लाइन नंबर शुरू करने जा रही है, जिस पर लड़कियां ऐसी परेशानी सामने आने पर अपनी शिकायत कर सकेंगी।

विज्ञापन


आईजी कानून-व्यवस्था बीपी सिंह ने बताया कि नई सेवा में लड़कियों या महिलाओं की शिकायत दर्ज करने के लिए महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए परेशान करने वाले के नाम और पते की जानकारी कर कार्रवाई की जाएग़ी।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि इस सेवा के तहत पीड़िता से 24 घंटे के अंदर ही संपर्क कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले तो आरोपी को सुधरने का एक मौका दिया जाएगा। उसे चेतावनी दी जाएगी कि वह भविष्य में ऐसी हरकत फिर न करे। पुलिस उसका नंबर व अन्य जानकारियों का ब्यौरा रिकार्ड कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद भी पीड़िता से फिर संपर्क कर पूछा जाएगा कि परेशान करने वाले ने फिर कोई हरकत तो नहीं की। एक माह बाद फिर पीड़िता से संपर्क किया जाएगा और अगर यह पाया जाता है कि परेशान करने का सिलसिला चल रहा है तो पुलिस खुद ही मुकदमा दर्ज करेगी। इसके लिए पीड़िता को थाने आने की जरूरत नहीं होगी। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


आईजी ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जाएंगे ताकि मुकदमे में उसे सजा दिलाई जा सके। आईजी ने बताया कि प्रयोग के तौर पर इस सेवा को पहले लखनऊ परिक्षेत्र में लागू किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस आवश्यक उपकरण व संसाधनों की खरीद-फरोख्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed