फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Girls beat up boys again in studies across the world

लड़कों को पछाड़ कर लड़कियां निकली आगे

Fri, 23 Jan 2015 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Girls beat up boys again in studies across the world

तमाम बंदिशों के बावजूद दुनिया भर में लड़कियां पढ़ाई के मामले में लड़कों पर भारी पड़ रही हैं। बड़े पैमाने पर किए गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, 70 फीसदी देशों में लड़कियां शैक्षिक उपलब्धियों में लड़कों से आगे हैं। इनमें ऐसे देश भी शामिल हैँ, जहां महिलाओं की आजादी पर कड़ी पाबंदी है।
विज्ञापन


‘जर्नल’ इंटेलीजेंस में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ कोलंबिया, कोस्टा रिका और भारत (हिमाचल प्रदेश) ऐसे तीन देश हैं, जहां लड़के पढ़ाई में लड़कियों से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन ऐसे देश हैं, जहां लड़के-लड़कियों की शैक्षिक उपलब्धियों में कोई अंतर नहीं पाया गया।

ग्लासगो और मिसौरी विश्वविद्यालयों के मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस अध्ययन में सलाह दी गई है कि वैश्विक शिक्षा में जो अंतर है, उसे सिर्फ लैंगिक समानता से पाटा नहीं जा सकता है।


उनके मुताबिक, 15 साल की उम्र की लड़कियां गणित, विज्ञान जैसे विषयों में लड़कों से बेहतर हैं। इस अध्ययन के तहत 2000 से 2010 के बीच के प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट एसेसमेंट डेटा का इस्तेमाल कर दुनिया भर के 15 साल के 15 लाख बच्चों के शैक्षिक उपलब्धियों का निरीक्षण किया गया।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता के उच्च स्तर वाले देश अब भी शैक्षिक उपलब्धियों के मामले में लैंगिक असमानता झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed