फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girlfriend ran with his boyfriend, creats tension.

प्रेमिका को ‘मंडप’ से भगाना एक प्रेमी को पड़ा भारी

Tue, 01 Dec 2015 09:13 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
girlfriend ran with his boyfriend, creats tension.

अलीगढ़ महानगर के बेगमबाग में एक प्रेमी जोड़े के बीच पक रही खिचड़ी ने फिल्मी कहानी को ही अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


युवती के परिवार द्वारा बेटी की गुपचुप शादी की भनक पर पहुंचा प्रेमी जब घर के अंदर से युवती को लेकर चलने लगा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खबर पर पुलिस दौड़ी चली आई। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया।

युवती युवक के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी थी, जिसके चलते युवती को फिलहाल काउंसलिंग के लिए महिला थाने भिजवा दिया गया है। वहीं प्रेमी व युवती के पिता को शांति भंग में हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


मूल रूप से कासगंज की दुर्गा कॉलोनी का युवक शिव कुमार यादव यहां तीन साल से एक सरकारी विभाग में संविदा पर बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात था। इसी दौरान बेगमबाग इलाके की संविदा पर कार्यरत लिपिक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने गुपचुप शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

girlfriend ran with his boyfriend, creats tension.

इस बात की भनक जब युवती के परिजनों को हुई तो वह विरोध पर उतर आए। कार्यालय में शिकायतें हुईं तो युवक को कासगंज स्थानांतरित कर दिया गया। मगर फिर भी बात नहीं बनी। दोनों में संपर्क चलते रहे। परिवार ने पिछले दिनों युवती का जॉब भी छुड़वा दिया।

युवती के पिता की मानें तो उन्होंने युवक के पिता से वार्ता की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने बेटी की शादी करना उचित समझा। सोमवार को गुपचुप तरीके से हरदुआगंज के एक युवक से रिश्ता तय कर घर में ही बिना कार्ड छपवाए और चार लोगों की मौजूदगी में ही शादी की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच युवती ने फोन पर प्रेमी को खबर दे दी। वह अपने साथ बाइकों पर कुछ साथियों को लेकर आया और घर में घुस गया। जहां उसने पहले शादी का विरोध किया और फिर युवती का हाथ पकड़कर उसको साथ लेकर चलने लगा। इसी बात पर विरोध के चलते मारपीट शुरू हो गई।

जब पुलिस सभी को थाने ले आई तो युवती ने पुलिस के सामने साफ कह दिया कि वह अपने घर अब नहीं जाएगी। युवक के साथ ही जाएगी। फिलहाल उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। एसओ के अनुसार युवती बालिग है। वह जैसा कहेगी, उसी अनुसार उसे भेजा जाएगा।

बुजुर्ग विधायक की भी नहीं मानी युवती ने
जिस समय पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई तो वहां किसी काम से विधायक बरौली ठा.दलवीर सिंह थाने गए थे। जब प्रकरण उनके सामने आया तो उन्होंने भी युवती को समझाने का प्रयास किया। मगर युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में विधायक भी अपना काम निपटाकर वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed