{"_id":"f1e696a74c67ce88848dbb21b92476a3","slug":"girlfriend-boy-pakistan-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए सीमा लांघ पाक पहुंचा युवक लापता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गर्लफ्रेंड के लिए सीमा लांघ पाक पहुंचा युवक लापता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गए युवक की तलाश के लिए एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। महिला ने कोर्ट से उसके बेटे का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की अपील की है।
विज्ञापन
कोर्ट महिला की याचिका पर सुनवाई करने को सहमत हो गया। जस्टिस सीके प्रसाद और कुरियन जोसेफ की बेंच ने केंद्र को मामले को देखने और अगली सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
मुंबई निवासी फौजिया नेहाल अंसारी के वकील अरविंद शर्मा ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की। इसमें अंसारी ने कहा कि नौकरी की तलाश में अफगानिस्तान गया उनका बेटा सीमा पार पाकिस्तान गया था। 12 नवंबर 2012 से उसका कोई पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें:- अब पाक में भारतीय फिल्मों पर भी बंदिश
याचिकाकर्ता ने अपने बेटे की खोज के लिए विदेश मंत्रालय, मानवाधिकार आयोग समेत विभिन्न मंत्रालयों से संपर्क किया लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया।
याचिका में कहा गया है कि महिला को अपने बेटे हामिद नेहाल अंसारी के फेसबुक अकाउंट से पता चला कि वह इंटरनेट के जरिए अपने कुछ पाकिस्तानी दोस्तों के संपर्क में था और उसकी नजदीकी एक पाकिस्तानी लड़की नादिया खान से हो गई थी।
महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि नादिया पर अपने परिवार का दबाव था। उसके परिजन उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करना चाहते थे। इसके बाद हामिद अंतरराष्ट्रीय सीमापार कर पाकिस्तान गया था।