फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl students making twenty families skilled

गांव लिया गोद, बीस परिवारों को हुनरमंद बना रहीं छात्राएं

Wed, 02 Mar 2016 04:57 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
girl students making twenty families skilled

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने परमानंदपुर गांव के बीस परिवारों को गोद लेकर हुनरमंद बनाने का बीड़ा उठाया है। इन परिवार के लोगों को शिक्षित करने के साथ ही महिलाओं को हस्तकला का प्रशिक्षण दे रही हैं। एमए, एमएससी की छात्राओं द्वारा मंगलवार को प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन


कॉलेज के प्रसार शिक्षा विभाग की ओर हर सत्र में एमए, एमएससी की छात्राओं द्वारा ग्रामीण परिवार को गोद लेकर उन्हें शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रिया सिंह, शालिनी राय, सोनल सिंह, दीक्षा उपाध्याय, नेहा राय, अदिति सिंह, माया सिंह आदि ने अलग-अलग समूह में बंटकर छात्राओं ने परमानंदपुर गांव के बीस परिवारों को गोद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी भी लगाई गई

girl students making twenty families skilled

यहां लोगों को न केवल शिक्षित किया बल्कि महिलाओं को हस्तकला के तहत बैग, लिफाफा, तोरण, पायदान बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। इसके अतिरिक्त सरोज, चंचल, प्रियंका, ज्ञानवंती, महिला आदि महिलाओं को कौशल विकास के प्रति प्रेरित करते हुए सिलाई-कढ़ाई, बुनाई भी सिखाया।

पिछले सत्र में शुरू छह माह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई। नए सत्र से फिर इसी गांव के नए परिवारों को गोद लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

छात्राओं के इस कार्य में प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. नीलू गर्ग, डॉ. अंजू शर्मा, पवन सिंह सहित कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed