{"_id":"c70c9970-51ab-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"girl-struggle-will-not-waste-said-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने कहा, बेकार नहीं जाएगा लड़की का संघर्ष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया ने कहा, बेकार नहीं जाएगा लड़की का संघर्ष
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:04 PM IST
विज्ञापन
सिंगापुर के अस्पताल में हुई दिल्ली गैंगरेप पीड़ित छात्रा की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उसे न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि गैंगरेप पीड़ित लड़की का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। बलात्कारियों के लिए तेजी से कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने अपने गुस्से का इजहार सार्वजनिक रूप से किया है, जो लोग उस लड़की के समर्थन में उतरे, ‘मैं उन सभी लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं कि आपकी आवाज सुनी गई है।’ उन्होंने कहा, 'एक महिला और मां होने के नाते मुझे पता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। मैं आपसे अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें।'
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी भावनाओं को सरकार समझती है। इस समय सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि इस बहादुर युवती को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय को ऐसा लग रहा है कि उसने अपनी ही बहन या बेटी को खो दिया है। मेरी भावनाएं भी उस परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन