{"_id":"b8e07b34-7eae-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girl-shot-dead-in-public-place-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की हत्या
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
युवती की पहचान भजनपुरा निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी पूजा (25 वर्ष) के रूप में हुई। पूजा साढ़े सात बजे बस अड्डे के सामने फुटपाथ पर खड़ी थी। नशे में धुत मुंशी यादव उससे बात कर रहा था और उसे ले जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
युवती के मना करने पर उसने तीन गोलियां दाग दीं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी के पास से कट्टा और सात गोलियां मिली हैं। युवती और आरोपी का परिवार एक-दूसरे को जानते थे। प्रारंभिक जांच में रंजिशन हत्या का मामला लग रहा है। महिला के पति और आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन