{"_id":"b9e77a0e-e47b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"girl-s-body-removed-from-grave-with-intent-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर किया बलात्कार!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कब्र से शव निकालकर किया बलात्कार!
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
अक्सर रेप करने के बाद महिलाओं को मारने की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन इस घटना में लड़की के मरने के बाद भी उससे रेप किया गया।
विज्ञापन
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार सुबह हुई एक घटना में एक लड़की का शव कब्र से बाहर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस को अशंका है कि लड़की के शव के साथ रेप किया गया।
विज्ञापन
किला देदार सिंह में रहने वाली 15 साल की जैनब की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार रात जैनब को लाहौर से 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला जिले की कब्रगाह में दफनाया गया।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह कब्रगाह के आसपास रहने वालों ने शव को कब्र से बाहर पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत ही लड़की के घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव की स्थिति देखकर उसके साथ रेप होने का संदेह जताया है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट होने की बात कही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किला देदार सिंह पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ की जा रही है।