शादी के दिन प्रेमी और 'पति', दोनों से हाथ धो बैठी युवती!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी बावली थी वो लड़की। प्यार को पाने के लिए शादी का मंडप सजने से पहले घर से चली गई। लेकिन प्रेमी ने धोखा दे दिया। वापस आई तो होने वाला पति भी शादी को तैयार नहीं हुआ।
दूल्हे ने वहीं किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। अब वो बदनसीब लड़की तो अपनी किस्मत को कोस रही है साथ ही परिजनों सहित जमाना उसका बैरी हो गया है।
यह वाकया है उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में हरदुआगंज कस्बे का। रविवार को दुल्हन के घर में शाम को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं।
जिले के ही कस्बा चंडौस के गांव ओगीपुर से बारात आनी थी। रिश्तेदारों और परिचितों के आने का सिलसिला जारी था। मंगल रस्में अदा हो रही थीं। अचानक पता चला कि होने वाली दुल्हन नहीं मिल रही है।
प्रेमी से मिला धोखा
जैसे-जैसे वक्त गुजरा तलाश तेज हुई लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला। बात पुलिस तक पहुंची। तलाश चलती रही और इस बीच बारात पक्ष तक बात पहुंच गई और दुल्हन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई।
इस बीच शहर के बाहर प्रसिद्ध खेरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी कि एक लड़की सुबह से ही मंदिर परिसर में मौजूद है। युवती पक्ष के कुछ लोगों को लेकर पुलिस मंदिर पर पहुंची तो लड़की को पहचान लिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह हरदुआगंज के ही एक युवक से प्रेम करती है और आज युवक ने उसे शादी के लिए सुबह यहीं पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया।
युवती को उसके घर लाया गया। लेकिन अब तक पूरी बात दूल्हे के परिजनों तक पहुंच चुकी थी और उन्होंने बारात लाने से ही इनकार कर दिया। अब युवती के सामने बेहद विचित्र स्थिति थी। परिजनों की निगाहें लड़की को लेकर तिरछी थीं तो क्षेत्र में भी युवती के इस कदम को लेकर लोग चर्चा करते रहे।