{"_id":"5986bff4-5ccb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"girl-rescued-from-brothel-says-ahmednagar-cop-hit-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज कराने आई युवती को थाने में पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुकदमा दर्ज कराने आई युवती को थाने में पीटा
पुणे/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
पिछले सप्ताह कथित रूप से अपहृत व बाद में धुले जिले के वेश्यालय से बरामद युवती ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड ने उसकी व उसके मंगेतर की बेल्ट से पिटाई की है जब वे लोग नौ जनवरी को अहमदनगर में शिकायत दर्ज कराने गए थे। पुलिस ने बारकुंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोरेगांव पार्क थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शिवाजी कांबले ने बताया कि हमने बारकुंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कर अहमदनगर की पुलिस अधीक्षक सुनीता सालुंके को रिपोर्ट भेज दी है। शिकायत करने वाली लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की रहने वाली 18 वर्षीय यह लड़की तीन जनवरी को पुणे में रहने वाले अपने मंगेतर के साथ कार से शिरडी के साईं मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। रास्ते में ये लोग अहमदनगर में रुके जहां पर इस लड़की का एक महिला समेत चार अज्ञात लोगों ने अपहरण कर धुले जिले के श्रीपुर वेश्यालय पहुंचा दिया। उस समय इसका मंगेतर शौचालय गया था।
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति से इंकार करने पर गिरोह ने इस लड़की की पिटाई की। बाद में चार जनवरी को वेश्यालय के एक ग्राहक की मदद से उसने अपने मंगेतर को सूचना दी। उसने पांच जनवरी को स्थानीय लोगों और पुणे पुलिस की मदद से इस लड़की को वेश्यालय से छुड़ाया।
अहमदनगर में अपहरण होने के कारण मामले को वहां की पुलिस के पास भेज दिया गया। लेकिन बाद में इस पीड़ित लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि मुकदमा दर्ज करने के बजाय बारकुंड ने उसकी पिटाई की।