फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl reject boy's proposal because of beauty

धोखा: फेसबुक से प्यार, फेस देखते ही दुत्कार

Sun, 11 May 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
girl reject boy's proposal because of beauty

फेसबुक के जरिए एक छात्रा से प्यार करना बीएससी छात्र को महंगा पड़ा। पहले तो छात्रा ने उससे खूब चैटिंग की। दोनों ने एक दूसरे से मोहब्बत जताई। लेकिन प्यार का यह सिलसिला ज्यादा वक्त न चल सका। छात्रा ने जब छात्र का चेहरा देखा तो इश्क काफूर हो गया।

विज्ञापन


दरअसल फेसबुक पर जो छात्र उससे प्यार जता रहा था वह उसका क्लासमेट निकला। साथ ही छात्रा जिस लड़के से बचपन से प्यार करती थी वह उसका दोस्त भी निकल आया। ऐसे में छात्रा ने फौरन अपनी गलती सुधारी और फेसबुक से हुई दोस्ती तोड़ दी।

विज्ञापन

हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोश‌िश

girl reject boy's proposal because of beauty

बीएसएसी छात्र को छात्रा की यह बेवफाई पसंद नहीं आई। सदमे में उसने अपने हाथ की नस काट खुदकुशी की कोशिश की। अब यह मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

नगर के बासु अड्डा इलाके में रहने वाले एक बीएससी छात्र ने अपने कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती कर डाली। फेसबुक और फोन के जरिए दोनों में खूब बातें होने लगीं। चूंकि दोस्ती फेसबुक से हुई थी इसलिए छात्रा ने उस लड़के को देखा नहीं था।

फोटो देखते ही छात्रा के उड़े होश

girl reject boy's proposal because of beauty

दोस्ती आगे बढ़ी तो छात्रा ने अपने फोटो लोड करने को कहा। छात्र ने फोटो लोड कर दी। छात्र का चेहरा देखते ही छात्रा के होश उड़ गए। छात्रा जिससे प्यार की पींगे बढ़ा रही थी वह कोई और नहीं बल्कि उसके क्लास का निकला। अब छात्रा ने एक झटके से दोस्ती तोड़ दी।

उसने फेसबुक फे्रंड से किनारा कर लिया। इसी एक और वजह भी थी। फेसबुक पर दोस्ती से पहले ही लड़की अपने क्लास के एक छात्र से मोहब्बत का इजहार करती रही थी।

दोनों में खूब बनती भी थी। प्यार परवान चढ़ रहा था तभी फेसबुक के जरिए तीसरे ने इंट्री की थी।

विज्ञापन

पूछताछ के बाद सामने आया मामला

girl reject boy's proposal because of beauty

मामला खुला तो दोनों छात्रों में तकरार भी हुई। फिलहाल छात्रा ने फेसबुक वाले की दोस्ती तोड़ दी और अपने पुराने दोस्त से जुड़ गई। अब फेसबुक के जरिए दिल लगाने वाले छात्र को बेवफाई रास न आई।

उसने छात्रा की हरकत से परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला खुला तो पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed