फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl refused to marry with drunken groom in mahoba up

मंडप में शराब पीके पहुंचा दूल्हा, लड़की ने शादी से किया इनकार

Thu, 30 Apr 2015 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Apr 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
girl refused to marry with drunken groom in mahoba up

यूपी के एक दूल्हे को मंडप में शराब पीकर पहुंचना भारी पड़ गया। महोबा जिले के एक गांव में शादी के लिए शराब पीकर आए दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया है। लड़की के इस कदम ने उसके परिवार वाले और बाराती काफी हैरानी में हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महोबा जिले के अजनार गांव में श्रीपत अहिरवार के घर मंगलवार की शाम को बारात आई लेकिन इस बारात में दूल्हा शराब पीकर पहुंचा। श्रीपत की बेटी को जब दूल्हे के शराब पीए होने की खबर पता चली तो उसने उससे शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन


लड़की के इस निर्णय से दूल्हे की काफी बेइज्जती हुई और बिना शादी के ही उसे घर वापस होना पड़ा। श्रीपत अपनी बेटी की शादी पास के ही गांव रगौली में अरविंद नामक लड़के के साथ तय की थी। लेकिन लड़की के साहसी फैसले से अरविंद को बिन शाद के ही मंडप से लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयमाल डालने के दौरान दूल्हे ने किया ड्रामा

girl refused to marry with drunken groom in mahoba up

श्रीपत अहिरवार की 20 वर्षीय बेटी नेहा (काल्पनिक नाम) ने पारंपरिक परिधानों में सजकर जयमाल के लिए तैयार खड़ी थी तभी उस अहसास हुआ कि दूल्हा शराब पीए हुए है क्योंकि दूल्हा जयमाल कार्यक्रम के दौरान ही डीजे म्यूजिक को लेकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से झगड़ रहा था।

नेहा दूल्हे की इस हरकत को देखकर स्टेज से वापस लौट गई और शादी अरविंद के साथ शादी करने से मना कर दिया।

बताया जा रहा था कि जयमाल कार्यक्रम के दौरान ही मंडप में पंडित का मत्रोच्चारण चल रहा था जिसमें डीजे की तेज आवाज बाधा उत्पन्न कर रही थी। पंडित ने डीजे को कुछ देर के लिए बंद करने के लिए कहा तो डीजे बंद कर दिया गया। लेकिन डीजे को चलवाने को लेकर नशे में धुत दूल्हा अपने दोस्तों से उलझने गया और हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान नेहा यह सारा ड्रामा देखती रही और अंत में शादी समारोह बंद करने की ऐलान कर दिया और इस मामले को लेकर निकट के थाने में सूचना भी देदी गई।

लड़की की इस हिम्मत को गांव वालों ने भी समर्थन दिया और उसके घर वालों से जोर जबरदस्ती से शादी न करने की सलाह दी। लड़की के इस साहसी फैसले पर अब उसके परिवार वाले भी उसके साथ खड़े हो गए हैं और उसके फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed