{"_id":"c0965dfbb84ede7592eadd0f9f5a229f","slug":"girl-raped-in-school-from-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मासूम से रेप, लोगों का हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल में मासूम से रेप, लोगों का हंगामा
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नामी स्कूल में एक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद नाराज अभिभावकों ने वृहस्पतिवार को प्रबंधन से कार्यवाई की मांग करते हुए स्कूल को घेर लिया।
विज्ञापन
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर केवी शरत चंद्र ने बताया कि वरतुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले विबग्योर हाई स्कूल में अज्ञात लोगों ने एक छह साल की स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी 15 जुलाई को सामने आई। उन्होंने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
इस बीच घटना पर नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर सूचना ना देने और असंवेदनशील रवैये का का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपी स्कूल के ही कर्मचारी हैं। बलात्कार के दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए अभिभावकों ने इमारत में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाया।
इस दौरान हुए हंगामे में खिड़कियों के शीशे टूट गए। नाराज अभिभावकों को समझाने की कोशिश करते हुए स्कूल प्रबंधन के प्रवक्ता ने कहा, "अगर कोई बलात्कार का दोषी पाया जाता है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाए। प्रबंधन अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहा हैं और नतीजे का इंतजार है।"