फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Girl raped by her father

पिता करता था बेटी से रेप, मां मानने को तैयार नहीं

Fri, 21 Feb 2014 08:06 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by her father

कश्मीर, जहां धार्मिक परंपराओं का कट्टरता के साथ पालन होता है। महिलाओं को बैंड के साथ स्टेज शो करने पर मनाही है। उसी कश्मीर में पिता बेटी के साथ सात साल तक बलात्कार करता है और बच्ची की मां इसे मानने को तैयार नहीं होती।

विज्ञापन


यह खुलासा श्रीनगर के एक रेस्टोरेंट में महिलाओं के लिए आयोजित अनोखे कार्यक्रम में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने अपने ही परिवार व समाज में होने वाले उत्पीड़न के कई मामलों को उजागर किया।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में क‌िया खुलासा

Girl raped by her father

कार्यक्रम का आयोजन एक महिला कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) की मनताशा बिनती राशिद और जेएंडके बैंक में कार्यरत अयूब ने मिलकर किया।

सूचना विभाग में तैनात राशिद के अनुसार उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया था कि महिला होने के नाते उन्हें जिस उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, उसे बताएंगी। महिलाओं ने जो अपनी आपबीती बताई वह भयानक थी।

कुछ युवतियों ने पिता और चचेरे भाई द्वारा यौन उत्पीड़न का जिक्र किया तो कुछ ने कार्यालयों और आम स्थानों पर पीछा करना, छेड़ना, यौन उत्पीड़न जैसी व्यथा बताई।

स्केच के माध्यम से बताई वेदना

Girl raped by her father

खासबात यह है कि कार्यक्रम से पहले राशिद ने सोशल साइट फेसबुक पर लिखे संदेश में लोगों से अपील की कि लोग, खासकर महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचे और इस खास मुद्दे पर अपनी बात रखें।

राशिद के अनुसार कार्यक्रम से पहले लोगों का कहना था कि कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न नहीं होता और कोई अपनी आपबीती सुनाने के लिए आगे नहीं आएगा।

लेकिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और अपनी आपबीती लिखित, स्केच और अन्य माध्यमों से दर्शायी।

विज्ञापन

कई यातनाओं से गुजर रही हैं मह‌िलाएं

Girl raped by her father

कार्यक्रम में एक महिला ने लिखा कि वह अपने पति की दहेज मांग पूरी नहीं कर सकी और उसने उसे तलाक दे दिया। दूसरी ने लिखा कि उसका पति उसकी सारी सैलरी ले लाता था और उसे सिर्फ जेब खर्च देता था।

बाद में उनके बीच तलाक हो गया। एक युवती ने लिखा कि उसका पिता सात साल तक उसका बलात्कार करता रहा, लेकिन जब उसने अपनी मां को बताया तो वह मानने को तैयार नहीं हुई।

एक महिला अधिकारी ने बताया कि उसका सुपरवाइजर उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह नहीं मानी तो उसका ट्रांसफर करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed