फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl raped and kept captive for 12 days

युवती को बंधक बनाकर 12 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

Fri, 08 Feb 2013 08:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
girl raped and kept captive for 12 days

राजधानी में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व मकान मालिक के बेटे ने एक महिला की मदद से पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद उसके साथ रेप करता रहा। 12 दिनों तक आरोपी ने युवती को एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन


बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया। परिजनों ने मामले की पुलिस से शिकायत की। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी नौशाद (30) को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब चार माह पूर्व पीड़िता आरोपी के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती थी। पीड़िता ने बताया कि गत 23 जनवरी को वह बहन की दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकली। इस बीच रास्ते में उसे नौशाद मिला। बात करने के बहाने नौशाद ने उसे एक कार में बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को एक अन्य युवक चला रहा था। नौशाद उसे लेकर अज्ञात मकान में पहुंचा। वहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। पीते ही वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो उसने देखा कि उसके शरीर से कपड़े गायब थे।

युवती का आरोप है कि उसी दिन नौशाद ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार 12 दिनों तक वह उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। इधर परिजनों ने पीड़िता के गायब होने पर उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी।


इस बीच तीन फरवरी को नौशाद ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया। घर पहुंचकर शालू ने परिजनों को सारी बात बताई। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed