फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl murder after gang rape in up

गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा शव

Sat, 02 May 2015 09:09 AM IST
Updated Sat, 02 May 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
girl murder after gang rape in up

छात्रा के साथ दरिंदगी का खेल खेलने के बाद दरिंदों ने उसकी नृशंस हत्या कर दी। बनराही बाग में शुक्रवार को छात्रा का नग्न शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहों से गांव के लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के चलते काफी देर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतका की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या के मामले में एक नामजद चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


देवसरा इलाके की एक सत्रह वर्ष की किशोरी इलाके के एक कालेज में इंटर की छात्रा थी। मृतका का पिता मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है। बड़ी बहन की शादी के बाद और भाई के ननिहाल में रहने के कारण मां के साथ दो बहनें ही घर पर रहतीं थीं। बृहस्पतिवार की रात मां के साथ दोनों बहनें सो रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में ही पत्नी बच्चे संग भाग निकला आरोपी

girl murder after gang rape in up

रात दस बजे अचानक मां की आंख खुली तो बड़ी बेटी गायब थी। उसकी खोजबीन करने के साथ ही परिवार के लोगों को भी मामले की जानकारी दी। वह परिजनों के साथ उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूर बनराही बाग स्थित जंगल में उसका नग्न शव चरवाहों ने देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े। छात्रा के परिजन भी पहुंचे और शव देख रोने बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छात्रा के शव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

कुल्हाड़ी और चाकू से पंद्रह प्रहार हुए थे। सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात हत्या की सूचना पर देवसरा इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर के अलावा कंधई, देवसरा व पट्टी के एसओ भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा

girl murder after gang rape in up

इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर गांव के ही विकास यादव व उसके चार सहयोगियों पर सामूहिक दुराचार व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस के हाथ वह नहीं लगा। पता चला कि भोर में ही वह अपनी बीवी को लेकर चला गया।

इधर शव को कब्जे में लेने की पुलिस ने कोशिश की लेकिन ग्रामीण विरोध करने लगे। हालांकि आला अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed