बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़खानी, भाई को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कैंपस स्थित महिला महाविद्यालय चौराहे पर सोमवार की शाम चार छात्रों ने स्नातक की एक छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे और उसके छोटे भाई को पीटा गया।
बीएचयू कैंपस स्थित छात्रावास में रहने वाली छात्रा अपने छोटे भाई के साथ दवा लेने लंका जा रही थी। बीच रास्ते में चार छात्रों ने उसे रोक लिया।
शिकायत के बाद लंका पुलिस ने एक नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
चार के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज
मूल रूप से चंदौली की रहने वाली स्नातक की छात्रा छात्रावास में रहती है। सोमवार की दोपहर उसका छोटा भाई उससे मिलने गया था। छात्रा अपने छोटे भाई को दवा दिलाने लंका जा रही थी।
महिला महाविद्यालय चौराहे पर चार छात्रों ने उसे रोक लिया। छात्रा से छेड़खानी की गई। छात्रा और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। शोर मचाने पर जब तक लोगों की भीड़ जुटती तब तक छात्र भाग निकले। छात्रा ने इसकी शिकायत चीफ प्राक्टर ऑफिस सहित लंका थाने में की।
एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर एक बीएचयू के एक नामजद छात्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं चीफ प्राक्टर बीएचयू प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि कैंपस में मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने छेड़खानी की घटना से अनभिज्ञता जताई है।