फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl jumps out of autorickshaw to escape molester injured

छेड़खानी से बचने के लिए युवती ऑटोरिक्शा से कूदी

Wed, 20 Feb 2013 10:22 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Wed, 20 Feb 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
girl jumps out of autorickshaw to escape molester injured

एक 22 साल की युवती उस समय घायल हो गई जब वह छेड़खानी से बचने के लिए चलते हुए ऑटोरिक्शा से कूद पड़ी। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत इस युवती ने मंगलवार रात 7.45 बजे माधापुर हाईटेक सिटी से अमीरपेट के लिए एक ऑटोरिक्शा पर बैठी। इसमें कई और सवारियां बैठी थीं जिनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी अपने गंतव्य पर उतर गईं।

विज्ञापन


गाचीबावली के निकट पहुंचने पर साथ बैठे व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। चालक ने भी ऑटोरिक्शा अमीरपेट के बजाय दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। कुछ गड़बड़ की आशंका होने पर वह ऑटोरिक्शा से कूद पड़ी और अपने मित्र को मैसेज कर दिया जिसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस लड़की को सड़क पर पड़े देखा तो पास के अस्पताल ले गया और उसने भी पुलिस को बताया। इस अधिकारी ने बताया कि इस लड़की को सिर में चोटें आई हैं। बुधवार को उसकी हालत खतरे से बाहर आने के बाद उसे एक कॉरपोरेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed