फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl hanged up after gang rape in up

यूपीः दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पेड़ पर लटकाया

Sat, 25 Apr 2015 03:03 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
girl hanged up after gang rape in up

शुक्रवार की तड़के पशुओं को चारा डालने गई एक दलित युवती का गांव के ही चार युवकों ने अपहरण कर लिया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पेड़ पर लटका दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री राजवीर सिंह अन्य बसपा नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह साढ़े तीन बजे घर से पशुओं को चारा डालने घेर में गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसका गांव के अंकित ठाकुर, कैलाश सिंह, प्रवीन सिंह अमित सिंह ने अपहरण कर लिया। असलाह से लैस आरोपियों को युवती का मुंह भींचकर खेतों की ओर ले जाते हुए गांव के चोखेलाल ने भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

girl hanged up after gang rape in up

सुबह छह बजे तक भी युवती वापस घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई, तब उसका शव कालीचरण के खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके घुटने जमीन को छू रहे थे, दो दुपट्टे का फंदा उसके गले में पड़ा हुआ था। उसके हाथ मिट्टी से सने हुए थे और शरीर पर भी चोट के निशान थे।

परिवारीजनों का आरोप है कि युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बता दें कि युवती की शादी तय हो गई थी और शनिवार को लग्न टीका जाना था।

-युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें एसओ मारहरा व जलेसर के नेतृत्व में गठित की गई हैं, जो आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं।
सुरेंद्र कुमार वर्मा, एसएसपी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed