फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Girl get marry with rape accused boy

पहले लिव-इन फिर रेप का आरोप और अब शादी

Sat, 10 Jan 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Girl get marry with rape accused boy

जयपुर में शुक्रवार को एक रोचक वाकया सामने आया। युवती ने एक महीने पहले जिसे रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था, कोर्ट की इजाजत लेकर उसी से शादी के बंधन में बंध गई। अदालत ने शादी की रस्में पूरी करने के लिए आरोपी को चार घंटे की अंतरिम जमानत दी और दोनों जीवन साथी बन गए।

विज्ञापन


पीड़िता ओडिशा की है जबकि युवक बिहार का रहने वाला है। पुलिस सुरक्षा में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। मामले के तहत इंजीनियरिंग में पढने वाली छात्रा ने 2 दिसम्बर 2014 को अपने सहपाठी यशस्वी कांत पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया था और अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


दोनों लिंव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब शादी के लिए पीड़िता ने एडीजे अदालत को बताया कि वह यशस्वी कांत से शादी करना चाहती है और इस रिश्ते के लिए दोनों के परिजन भी राजी हैं। पीड़िता ने अदालत से मांग की कि आगरा रोड स्थित आर्य समाज में शादी के आयोजन के लिए अदालत आरोपी को अंतरिम जमानत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने माना कि उसने गलतफहमी के कारण रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अदालत ने दोपहर 12 से 4 बजे तक के लिए आरोपी को अंतरिम जमानत पर जाने की अनुमति थी तथा पुलिस को निर्देश दिए कि अवधि पूरी होते आरोपी को पुन: जेल भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed