फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl get married in the court

बहानेबाज प्रेमी का कॉलर पकड़ प्रेमिका ले गई कोर्ट, रचाई शादी

Fri, 05 Dec 2014 03:40 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
girl get married in the court

बिहार के नवादा जिले से एक प्रेमी जोड़े की शादी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़के ने शादी से बचने की तमाम कोशिशें कर लीं, लेकिन प्रेमिका उससे शादी रचा कर ही मानी।

विज्ञापन


जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर में रहने वाले राजेन्द्र महतो की बेटी चंपा और हिसुआ के सिंघौली में रहने वाले रामदेव महतो के बेटे नरेश कुशवाहा पिछले दो साल से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी की बात पर लड़के की तरफ से प्रेमिका को सिर्फ निराशा ही हाथ लगती थी।

विज्ञापन


जब भी शादी की बात आती तो प्रेमी कोई न कोई बहाना बना कर टाल देता, लेकिन जब लड़की जिद पर अड़ी तो शादी कर के ही मानी। प्रेमी के बार बार टालने पर प्रेमिका ने एक ऐसी तरकीब निकाली कि उसके सामने प्रेमी को झुकना ही पड़ गया। लड़का शादी से बचने के लिए भागा तो लड़की ने उसका गिरेबां पकड़ा और कोर्ट में ले जाकर शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से बचने के लिए बनाता था बहाने

girl get married in the court

चंपा का कहना है कि जब भी वह शादी की बात करती थी तो लड़का बहाने बनाकर शादी को टाल देता था। गुरुवार सुबह चंपा ने लड़के को फोन किया और शिव मंदिर में बुलाया। वहां पर फिर से चंपा ने शादी का प्रस्ताव रखा और मंदिर में शादी करने की बात कही, लेकिन लड़के ने फिर मना कर दिया और बोला कि हम कोर्ट में शादी करेंगे।


कोर्ट में दोनों की शादी के लिए कागजी कार्रवाई चल ही रही थी कि लड़का धोखे से भाग निकला। फिर क्या था, लड़का आगे-आगे और उसकी प्रेमिका उसके पीछे-पीछे। लड़की ने दौड़ाकर आखिरकार लड़के का गिरेबां पकड़ ही लिया और फिर उसे कोर्ट में ले गई। कोर्ट में दोनों ने शादी के इकरारनामे पर हस्ताक्षर किए और पति-पत्नी के रूप में वहां से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed