फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl gangraped in bus in delhi critical

गैंगरेप की शिकार छात्रा की हालत नाजुक

Wed, 19 Dec 2012 01:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
girl gangraped in bus in delhi critical

गैंगरेप की शिकार पैरा मेडिकल छात्रा सफदरजंग अस्पताल में अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वह वेंटिलेटर पर है। उसकी रविवार को सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन


अगले 36 घंटे बहुत क्रिटिकल
अस्पताल के डॉ. बीडी अथानी ने बताया कि युवती ने सुबह डॉक्टर की आवाज पर प्रतिक्रिया दी थी और अपना हाथ ऊपर उठाया था। डॉक्टर ने उसे एक पर्ची पर कुछ लिखकर दिया, जिसे उसने पढ़ा भी। लेकिन मंगलवार शाम उसकी हालत फिर ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 36 घंटे लड़की के लिए बहुत क्रिटिकल हैं।
विज्ञापन


जीना चाहती है पीड़ित छात्रा
अस्पताल में मौत से जूझ रही छात्रा अभी जीना चाहती है। दरिंदगी का शिकार हुई बिटिया ने अपनी मां को भेजे दिल को छू लेने वाले संदेश में जीने की इच्छा जाहिर की है। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने बेटी के मां को भेजे इस संदेश की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को मिले कड़ी सजा: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार रात पीड़ित युवती से मिलने पहुंचीं और उन्होंने डॉक्टर से भी बात की। इससे पहले शिंदे, शीला दीक्षित और महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा से मुलाकात कर सोनिया ने गैंगरेप के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को कहा। सोनिया से पहले लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और ममता शर्मा भी युवती का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचीं।

चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
चलती बस में गैगरेप मामले में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अभी तीन लोग फरार हैं। बस के ड्राइवर राम सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि राम सिंह के भाई मुकेश को राजस्थान से। विनय जिम इंस्ट्रक्टर है, जबकि पवन फल बेचता है। पुलिस ने राम सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाकी तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनें: शीला दीक्षित
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दरमार मुरुगेसन को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार इसके लिए पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे सुनवाई: शिंदे
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सदन के सदस्यों की चिंता से मैं सहमत हूं। गृह सचिव की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जो इस संबंध में सदस्यों के सुझावों पर विचार करेगी। बस में गैंगरेप के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे, जहां रोजाना सुनवाई हो। यदि हमें पता चलता है कि मामले में पुलिस ने लापरवाही की है तो दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
सुशील कुमार शिंदे, गृह मंत्री

राज्यसभा में बोलते बोलते रो पड़ीं जया बच्चन
सिने स्टार से राज्यसभा सांसद बनीं जया बच्चन गैंगरेप की इस घटना पर बोलते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत आहत हूं। मैं आज इस सदन में बैठकर खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही हूं। उन्होंने गृह मंत्री से पूछा कि जिस लड़की की पूरी जिंदगी बरबाद हो गई क्या सिर्फ उसके परिवार के साथ संवेदनाएं जाहिर करके सरकार की जिम्मेदारी पूरी हो गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री सलाह देती है कि लड़कियां अकेली रात में न निकलें बल्कि यह घटना तो देर रात की नहीं बल्कि साढ़े नौ बजे की है और वह भी पीड़िता अकेली नहीं थी। घटना के दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए।

-सुषमा स्वराज

ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करना चाहिए। केवल आरोपियों को गिरफ्तार करने से कुछ नहीं होगा, उन्हें कड़ी सजा भी तो मिले। सरकार को उचित कार्रवाई करने में नाकाम रहे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने चाहिए।
मायावती, बसपा सुप्रीमो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed