फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl gangrape in sp mla house

सपा विधायक के घर में लड़की से गैंगरेप

Thu, 15 Nov 2012 08:07 PM IST
बलरामपुर/ब्यूरो
बलरामपुर/ब्यूरो Updated Thu, 15 Nov 2012 08:07 PM IST
विज्ञापन
girl gangrape in sp mla house

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी विधायक के मकान में उनके नौकर तथा कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अगवा कर लाई गई एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के घर के बगल में रहने वाली 12 साल की एक लड़की मंगलवार रात शौच के लिए गई थी, तभी पासवान का नौकर राकेश अपने कुछ साथियों की मदद से उस बालिका को जबरन विधायक के घर उठा लाया और करीब 21 घंटे तक कमरे में बंद करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उस लड़की को विधायक की गाड़ी से शहर के बाहर सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। बमुश्किल घर लौटी उस बालिका ने परिजन को आपबीती सुनाई तो मोहल्ले के लोग भी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने विधायक के घर का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और परिजन की तहरीर पर देर रात राकेश के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। विधायक जगराम के भाई साधु पासवान के मुताबिक इस कथित वारदात के वक्त उनके भाई घर पर मौजूद नहीं थे। बहरहाल, पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed