फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl falsely accused of gangrape at her lover for marriage

शादी के लिए प्रेमी पर लगाया गैंगरेप का झूठा आरोप

Fri, 25 Jan 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 25 Jan 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
girl falsely accused of gangrape at her lover for marriage

दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद एक तरफ पूरे देश में सख्त कानून की मांग उठ रही है, तो दूसरी तरफ कानून के दुरुपयोग की झलकियां भी दिखने लगी हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उस पर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप का झूठा केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है। शुक्रवार को केएन काटजू मार्ग थाने में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को लड़की ने पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


लड़की ने कहा कि वह अपना केस वापस ले रही है। उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ है। उसके प्रेमी ने उसे शादी का झांसा दिया था और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, इसलिए उसने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने इस मामले में कहा है कि लड़की मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे चुकी है, इसलिए पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ चार्जशीट भी पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि अब जो करना है कोर्ट करेगा, लड़की को अगर रिपोर्ट वापस लेनी है तो कोर्ट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed