{"_id":"ce90e32e-2805-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"girl-detained-while-trying-to-cross-pok-to-meet-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक प्रेमी से मिलने के चक्कर में बॉर्डर पर पकड़ी गई प्रेमिका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक प्रेमी से मिलने के चक्कर में बॉर्डर पर पकड़ी गई प्रेमिका
जम्मू/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 05:03 PM IST
विज्ञापन
किसी को अपना लेना या किसी का हो जाना प्यार की बुनियाद है। मगर प्यार जब हद से गुजर जाए तो फिर कोई दूरी अहमियत नहीं रखती। ऐसा ही कुछ हुआ है कि पुंछ की फातिमा के साथ। दरअसल फातिमा अपने फेसबुक प्रेमी मुख्तार अहमद के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने चोरी छिपे पाकिस्तान जाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा पर बाड़ को पार करने का प्रयास कर रही प्रेमिका को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। इरम फातिमा (22) मेंधर के गोलट गांव की रहने वाली है और उसे फेसबुक पर पीओके निवासी मुख्तार अहमद से प्यार हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि युवती ने प्रेमी से मिलने के लिए सोमवार को नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास किया लेकिन वह सुरक्षा बलों की नजरों से बच नहीं सकी। सुरक्षा बलों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के पास से 11,500 रूपये नकद और एक मोबाइल फोन मिला है।
विज्ञापन