मां की डांट के बाद पलटी छात्रा, बोली नहीं हुआ था गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्रेमी पर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली छात्रा पुलिस के सामने आरोपों से मुकर गई। छात्रा को पुलिस को लिखित में दिया कि मां की डांट से उसने घर छोड़ा था। असलियत जानने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।
पीड़िता कोतवाली क्षेत्र में आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली है और कक्षा नौंवी की छात्रा है। 27 फरवरी को छात्रा लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश के बाद शनिवार को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मां की डांट के बाद पलटी
रविवार दोपहर को छात्रा कोतवाली पहुंची और रोते हुए पुलिस को बताया कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर मेरठ की ओर ले गया था। जहां कमरे में बंधक बनाकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।
पुलिस ने आननफानन में छात्रा के परिजनों को कोतवाली में बुलाया गया। मगर परिजन के सामने छात्रा आरोप से मुकर गई।
दिल्ली पुलिस परेशान
एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि छात्रा ने लिखकर दिया है कि वह मां के डांटने पर अपनी मर्जी से एक रिश्तेदार के घर चली गई थी, जहां से वह रविवार को वापस लौटी है।
पुलिस हकीकत का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल में जुटी है। छात्रा के बार-बार बयान बदलने से पुलिस भी परेशान है।